बिलासपुर: हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की अंतिम महाबैठक श्रीराम मंदिर में हुई संपन्न

पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ होगा शोभायात्रा का होगा समापन 

बिलासपुर: कल हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की कार्य विस्तार एवं कार्य विभाजन के रूपरेखा तैयार करने हेतु अंतिम महाबैठक राम मंदिर के प्रांगण में रखी गई थी. मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में नगर के सभी धर्म प्रेमी भक्तजन समाज सेवी मातृ शक्तियां बैठक में उपस्थित हुई, शोभायात्रा की संपूर्ण मार्ग को भगवामय किया जाएगा एवं हर चौक चौराहे को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप से सजाया जा रहा है. शोभायात्रा में पंथी नृत्य कर्म नृत्य ढोल ताशे बैंड भगवान की सुसज्जित झांकी ओडिसा की प्रसिद्ध झांकी एवं प्रयागराज से संजीव हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी और शोभायात्रा अपने दसवीं वर्ष में प्रवेश कर रही है, इसलिए समापन स्थल तिलक नगर हनुमान की महाआरती के पश्चात प्रभु श्रीराम  के चित्रों का वर्णन संगीत में रूप से जबलपुर से आकर विशेष दल करेगा. साथ ही साथ विक्रमदित्य के महत्व के बारे में भी नगर के लोगों को अवगत कराया जाएगा. इस वर्ष समाज प्रमुखों का पुरोहितों के द्वारा श्रीफल देकर सम्मान भी किया जाएगा. समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बचे हुए शेष दिनों में व्यक्तिगत रूप से भी घर-घर जाकर लोगों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा और अपने घरों में संध्याकालीन पांच दीपक जलाएं एवं घर में एक भागवत ध्वज फहराने का भी आग्रह निवेदन किया जाएगा. वहीं, तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के पश्चात भोग प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा और विशेष व्रतधारी के लिए फलहारी की भी व्यवस्था रखी गई है.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *