बिलासपुर: गतौरा में संपन्न हुआ चंद्रनाहू कुर्मी समाज का भव्य कार्यक्रम, वरिष्ठजन, मेधावी विद्यार्थी व जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर: ग्राम गतौरा (विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर) में 13 अप्रैल को चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का “सम्मान समारोह” बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और समाजसेवी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्नेहलता कश्यप ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित करने, बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शासकीय सेवा में सफलता प्राप्त कर समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने की अपील की ताकि समाज का समग्र विकास संभव हो सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर ने कहा कि समाज एक मजबूत नींव है, जिससे देश और राज्य का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज एक संगठित समाज है, जहाँ आज रोटी-बेटी का संबंध मज़बूती से बना हुआ है, जो एक गौरव की बात है।

प्रदेश अध्यक्ष तारा चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज की महिलाओं को अपनी पहचान बनानी चाहिए और समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज का इतिहास गवाह है कि यह जाति प्राचीन काल से ही भारत की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई है।

प्रथम सत्र में विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराने वालों में शामिल थीं
ममता चंद्राकर (पूर्व विधायक, पंडरिया), नूरीता कौशिक (पूर्व जनपद अध्यक्ष, तखतपुर), गीतांजली कौशिक (पूर्व जनपद अध्यक्ष, बिल्हा), ललिता संतोष कश्यप (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर), देवकुमारी कश्यप, प्रीति कश्यप, हेमलता चंद्राकर, ममता चंद्राकर, सुभद्रा कौशिक (सरपंच, करनकापा), आरती कश्यप (सचिव), और बिलासपुर संभाग से आई अनेक महिलाएं।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे
विनोद सेवन लाल चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. चंद्रनाहू कुर्मी समाज), धरमलाल कौशिक (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक, बिल्हा), सुनहर चंदेल, पुरुषोत्तम चंद्राकर, लहुराज कश्यप, ठंडाराम कश्यप, डॉ. महेन्द्र कश्यप, परस कश्यप, सुजीत वर्मा (अध्यक्ष, नगरपालिका लोरमी), रामकुमार कौशिक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बिल्हा), प्रदीप कौशिक, संतोष कौशिक, श्यामसुंदर कश्यप (अध्यक्ष, सरपंच संघ तखतपुर), ऋषभ कश्यप (जनपद सदस्य), अश्वनी कश्यप, तुकाराम चंद्राकर, राजकुमार कश्यप, रामचरण कौशिक, बौनाराम चंद्राकर, चिंताराम चंद्राकर, श्रीराम कश्यप, परमेश्वर कश्यप, प्रमोद कश्यप, विजय वर्मा, रमैया कश्यप, किशोर कश्यप, नंदलाल कश्यप, राजकुमार चंदेल, नरेन्द्र चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, सूर्यप्रकाश कश्यप, और आदित्य कश्यप।

इस भव्य कार्यक्रम में मस्तूरी क्षेत्र के सभी ग्रामों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर समाज में प्रेरणादायी संदेश दिया गया। आयोजन को समाज के संगठन, एकता और प्रगति की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *