बिलासपुर: धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र

बिलासपुर। सागा लेआउट शुभम विहार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व सनातनी श्रद्धालुओं द्वारा पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया, जहां जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर राज सिंह कछवाहा ने भगवान हनुमान को विधिवत चोला एवं अंगवस्त्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिमय माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व आई.एस.एस. डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कलियुग में भगवान हनुमान की आराधना सबसे शीघ्र फलदायी मानी जाती है। उनकी भक्ति से नकारात्मक शक्तियों का तुरंत नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

वहीं विष्णु कुमार तिवारी और डॉ. गजेंद्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हनुमान भक्ति की महिमा पर प्रकाश डाला।

इस धार्मिक आयोजन में शैलेंद्र सिंह कछवाहा, श्रीमती अरुणा सिंह कछवाहा, कोषाध्यक्ष शंकर गेंदले, विनोद अतकुरवार, राकेश शिवहरे, दिलीप मरकाम, श्रीमती सोनिया गेंदले, ऊषा श्रीवास्तव, रीना झा, ममता शिवहरे, करिश्मा श्रीवास्तव, शकुंतला पोगाटे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोता उपस्थित रहे।

 पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि बिलासपुर में सनातन संस्कृति की जड़ें कितनी मजबूत हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है।

  • Related Posts

    डंकाराम की खबर का बड़ा असर : SSP रजनेश सिंह का एक्शन, बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर

    49 कबाड़ियों की जांच, 40 गोदाम सील, मस्तूरी में कबाड़ से भरी गाड़ी जप्त — 18 पर कार्रवाई बिलासपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर प्रकाशित “डंका राम” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई गोदामों पर शिकंजा कस…

    Continue reading
    बिलासपुर: सात टेंडर में भी नहीं खुली मंगला की प्रीमियम शराब दुकान, आखिर क्यों पीछे हट रहे कारोबारी?

    आबकारी विभाग में अंदरूनी खींचतान तेज! सीनियर बाबू और अधिकारी के विवाद की चर्चाएं आबकारी विभाग ऐसी जानकारी मीडिया से क्यों छुपाता है? राजकिशोर नगर में तीसरे टेंडर में खुल गई दुकान, लेकिन मंगला में अब तक नहीं मिला कोई इच्छुक… आबकारी विभाग फिर करेगा टेंडर बिलासपुर। शहर में प्रीमियम शराब दुकानों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष शासन स्तर से बिलासपुर के दो इलाकों — मंगला और राजकिशोर नगर — में प्रीमियम शराब दुकान खोलने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *