बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। इस पावन माह में भगवान शिव की आराधना अत्यंत सहज, सरल एवं शीघ्र फलदायी होती है। उन्होंने कहा कि जब प्रकृति अपनी पूर्ण चेतना और ऊर्जा के साथ अभिव्यक्त होती है, तब शिव साधना का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग सोमनाथी शैली में स्थापित है, जिससे इस मंदिर का आध्यात्मिक एवं साधनात्मक महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिव्य ज्योतिर्लिंग के समक्ष श्रद्धा एवं एकाग्रता से की गई साधना मनुष्य के भीतर की नकारात्मक एवं राक्षसी प्रवृत्तियों का शमन कर उसे सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करती है।

पूजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने श्रावण मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से नियमित शिव आराधना का आह्वान किया। मंदिर के कोषाध्यक्ष शंकर गेंदले ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा, प्रदीप शर्मा, मोहन शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, राज सिंह कछवाहा, मानस मर्मज्ञ विष्णु कुमार तिवारी, दिलीप मरकाम, शुभम मिश्रा, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, सोनिया गेंदले, विमला मिश्रा, नीलिमा गेंदले, शालू गेंदले, शकुन्तला पगोडे, प्राची, अर्चना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading
    बिलासपुर: ऋतुपर्णा’ का भव्य लोकार्पण, साहित्यकारों और लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

    पं. अमृतलाल दुबे जयंती समारोह में गूंजे लोकगीत, काव्यांजलि और संस्कृति संरक्षण का संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक साहित्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित पंडित अमृतलाल दुबे जयंती समारोह इस वर्ष भी गरिमामय वातावरण में संस्कार भवन, पुराना सरकंडा में आयोजित हुआ। समारोह में चर्चित साहित्यिक कृति “ऋतुपर्णा” का लोकार्पण, साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का सम्मान, लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां तथा भव्य काव्य गोष्ठी आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में साहित्य, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *