बिलासपुर: श्रावण के अंतिम सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, भक्तिमय वातावरण में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने विधिवत किया अभिषेक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

बिलासपुर, शुभम विहार। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, सागा लेआउट, शुभम विहार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां संपूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक, पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने रूद्राभिषेक कर श्रावण मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शास्त्रों में श्रावण मास को साधना, उपासना और शिवभक्ति के लिए श्रेष्ठ काल माना गया है। संपूर्ण श्रद्धा से किया गया रूद्राभिषेक न केवल इस लोक, बल्कि परलोक को भी सुंदर बनाता है।”

मंदिर के कोषाध्यक्ष शंकर गेंदले ने कहा कि “कलियुग में शिवभक्ति ही सबसे सरल और प्रभावकारी साधना है। भगवान शिव की आराधना से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।”

पूजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आयोजन में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि “यह सामूहिक रूद्राभिषेक क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।”

इस अवसर पर श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, सोनिया गेंदले, विंदेश्वरी शर्मा, पूनम तिवारी, मिनी विश्वकर्मा, मोनिका साहू, रिचा साहू, शालू गेंदले और दिलीप मरकाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *