बिलासपुर: निजी स्कूलों की समस्याओं और शिक्षा गुणवत्ता पर हुई सार्थक चर्चा, नए DEO से मिला अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन

बिलासपुर। अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन, बिलासपुर जिला के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिले में संचालित निजी विद्यालयों की चुनौतियों, शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया कि निजी विद्यालय शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता, अहमद मोमिन, दीपक शर्मा, अकिल रिजवी, बी.के. दुबे, राजकुमार यादव, सोनल सोनी, अरुण सेन, तुलसी पाल, अभय डहरिया, आशीष धीवर, इदरीस खान, अमित कोशले सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा वीरता का स्वर, छात्रों ने भाषणों से जीवंत किया मेवाड़ का गौरव

    बिलासपुर (उस्लापुर)। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, उस्लापुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के एक महान योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, त्याग और अदम्य साहस के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों…

    Continue reading
    बिलासपुर: एक साल तक नहीं मिला बुखार का राज, सिम्स की ‘दूरबीन’ ने खोला फेफड़ों में छिपी टीबी का रहस्य

    रात के पसीने और बुखार ने बढ़ाई चिंता, सिम्स ने सुलझाई मेडिकल मिस्ट्री निजी अस्पतालों और जिला अस्पताल में नहीं पकड़ में आई बीमारी, ब्रांकोस्कोपी जांच से हुआ खुलासा; युवती को मिला नया जीवन बिलासपुर। एक साल से रहस्यमयी बुखार, कमजोरी और रात में अत्यधिक पसीने की समस्या से जूझ रही 24 वर्षीय युवती के लिए सिम्स अस्पताल उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी बीमारी का कारण पता नहीं चल पाया था, लेकिन सिम्स के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *