बिलासपुर: 2 आरआई और 3 पटवारियों ने मिलकर किया था इस जमीन का सीमांकन, आरोप लगा केवल निखिल झा पर

भूमाफियाओं को लाभ पहुँचाने वाले आरआई निखिल झा को करना था सस्पेंड 

सीमांकन में शामिल 1 आरआई और 3 पटवारियों को क्यों बचाया जा रहा है? प्रश्न तो उठेगा 

बिलासपुर- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर आज भी चला। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निगम कमिश्नर अमित कुमार के मार्गदर्शन में मोपका में निगम को आबंटित जमीन से कब्जा हटाने आज दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। जिसमें शेष 6 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा मोपका में ही चावला ग्रीन के पीछे और बाइपास रोड में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

मोपका में निगम को प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टेयर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया था। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके परिपालन में निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर कल निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। आज शेष 6 एकड़ भूमि जिसमें अमृतलाल जोबन पुत्रा, कुमुद अवस्थी क्लियकल जार्ज, मनीष राय द्वारा बाउंड्रीवाल और सड़क बनाया गया था, जिसे आज हटा लिया गया है। इधर उक्त जमीन का सीमांकन करने वाले राजस्व निरीक्षक निखिल झा का कलेक्टर के निर्देश पर मस्तूरी तहसील के पचपेड़ी सर्किल स्थानांतरित किया गया है और पचपेड़ी सर्किल की राजस्व निरीक्षक ममता तिर्की को मोपका की जिम्मेदारी दी गई है।

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

मोपका में ही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करते हुए सड़क को तोड़ मुरूम और अन्य निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है आज मोपका में बाइपास रोड के पास बिरला स्कूल के पीछे कृषि भूमि पर बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग जिसका खसरा नंबर 1852/1, अमोली ध्रुव, बैशाखू, 1852/2, राजमोहन गाजधर, 1853/1,2 नेमपाल, अजमर सिंह, 1852/4, जुबैद खातून, कामरा हसन, 1828/1,1829/1 मेसर्स विद्यासागर अंकित जैन, प्रमोद जैन,1842/1 राहुल, विजय कुमार, 1838/2 राजेश वर्मा, गोपालप्रसाद 1840, 1849, 1842/4, 1842/5, 1852/6, 1847/1,2, किशन कुमार, बिशनदास, 1875/1, पुष्पलता पति सुंदरलाल 1874/1, उमादेवी, बद्रीप्रसाद, 1873/1,1897 एनटीपीसी, 1898 काशीराम,लोदरो राम, 1899/1, 1899/2 प्रमोद साहू, केएल साहू 1896, 1894/2,1894/1 महेंद्र गौरहा, 1895 लक्ष्मी,चंदूलाल, 1809/1, 1800/4, 1801/4 विनोद जैन, लक्ष्मीचंद, 1808, 1814 अंकित जैन, 1812/1, जनक,लखनलाल, 1800/1 अर्जुनराम सुखराम साहू, 1801/2 नंदकुमारी, सुंदरलाल, 1802/1, 1803/2 1803/3 रामेश्वर साहू, केशव 1806/1 कार्तिक राम, 1805/1 1805/3 छततराम, गोपाल साहू, 1804/1 मोतीराम, परदेशी, 1815/1 राजकुमार,मतऊराम।

इन किसानों की भूमि पर बिल्डर ग्रैड रियल्टी प्रो.राकेश तिवारी, महेंद्र गौरहा, रिषभ शर्मा, हर्ष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मेसर्स विद्यासागर प्रो.अंकित जैन, प्रमोद जैन, विकास अग्रवाल, एस. सोनी, किशोर कुमार,बिशनदास, गोपाल साहू एवं अन्य लोगों के द्वारा 16.47 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग के अंतर्गत मोपका बाइपास बिरला स्कूल के पीछे मुरूम एवं सीसी सड़क नाली और बाउंड्रीवाल बनाया गया था, जिसे आज तोड़ा गया है।

आज की कार्रवाई में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, पटवारी आलोक तिवारी,अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा, जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव अभियंता जुगल सिंह, सब इंजीनियर शशि वारे,पटवारी हरीश जैन एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *