रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप!

बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2025 में सुरही रेंज में वाहन जब्ती के बाद, केस में जल्द चालान पेश करने और जब्त वाहन वापस दिलाने के नाम पर अधिकारियों द्वारा मोटी रिश्वत मांगी जा रही है।

आरोप के अनुसार

  • पहले 4-5 लाख रुपये खर्च का डर दिखाया गया
  • फिर वाहन छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई

लेकिन प्रार्थी ने भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय एसीबी का दरवाजा खटखटाया।

 कैसे बिछाया गया ट्रैप?

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

 कोटा स्थित मित्र मिलन रेस्टोरेंट में

  • प्रार्थी ने पहली किश्त के रूप में 50,000 रुपये डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को दिए
  • पैसे लेते ही एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया

 मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक भी रिश्वत मांग में शामिल पाए गए।

कानूनी कार्रवाई

  • डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव पर: धारा 7 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988)
  • रेंजर पल्लव नायक पर: धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज

 रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।

 एसीबी का ताबड़तोड़ अभियान

  • पिछले 2 वर्षों में यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई
  • भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम
  • आम जनता से अपील: रिश्वत मांगने वालों की तुरंत सूचना दें

 इलाके में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद अचानकमार क्षेत्र और वन विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं।

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *