करतूत उजागर : तिफरा के खसरा क्रमांक 142 एवं अन्य हिस्सों में करीब 2.5 एकड़ भूमि पर वार्ड पार्षद गायत्री का पति लक्ष्मीनाथ साहू कर रहा था अवैध प्लाटिंग…

अवैध प्लाटिंग पर फिर चला निगम का बुलडोज़र, तिफरा-घुरू में बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग पर एक बार फिर सख्ती दिखाई है। शनिवार को तिफरा और घुरू इलाके में बिना अनुमति, ले-आउट और डायवर्सन के की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम की अतिक्रमण टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तिफरा के खसरा क्रमांक 142 एवं अन्य हिस्सों में करीब 2.5 एकड़ भूमि पर लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं, घुरू क्षेत्र में खसरा क्रमांक 607/5 में दीपक कुमार कौशिक, खसरा क्रमांक 592/166 में लव कुमार और कुश कुमार तथा खसरा क्रमांक 607/41 में जयप्रकाश द्वारा अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।

निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में भवन अधिकारी अनुपम तिवारी, जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय, सब इंजीनियर जुगल सिंह, हितेश मक्कड़, राघवेंद्र सिंह, रवि नवरंगे समेत राजस्व विभाग और अतिक्रमण दस्ते की टीम मौजूद रही।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लाटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    15 सितम्बर को डॉ. विनय कुमार पाठक होंगे ‘साहित्य-महोदधि सम्मान’ से अलंकृत; मिलेगी 10 हजार की सम्मान राशि

    बिलासपुर: विकास संस्कृति साहित्य अकादमी, विधाननगर बिलासपुर द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय अधिवेशन एवं विकास संस्कृति महोत्सव-2026’ में देश के प्रख्यात साहित्यकार शब्दर्षि डॉ. विनय कुमार पाठक को प्रतिष्ठित “अभियन्ता सूर्यभान सिंह नामित साहित्य-महोदधि सम्मान” से विभूषित किया जाएगा। अकादमी द्वारा यह भव्य आयोजन 15 सितम्बर 2026 को भारत रत्न सर डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक मंच पर श्रीयुत् श्रीकान्त सिंह के सौजन्य से डॉ. पाठक को सम्मान-पत्र के साथ 10,000 रुपये (दश सहस्र रुपये) की…

    Continue reading
    सोमा देवांगन की गिरफ्तारी पर भड़का पत्रकार महासंघ, पुलिस-प्रशासन को दो टूक चेतावनी—‘लड़ाई अब सड़क से सदन तक जाएगी’

    एसपी-आईजी से मिला प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़  प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; निष्पक्ष जांच और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग बिलासपुर। स्वतंत्र पत्रकार सोमा देवांगन की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने मोर्चा खोलते हुए पुलिस-प्रशासन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। महासंघ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *