बिलासपुर: कलेक्टर और सीईओ के नाक के नीचे बैंक मैनेजर हरिश वर्मा कर रहा था मनमानी, जानिए उसके बाद क्या हुआ

बैंक से बोनस राशि निकालने किसानों से मांगा कमीशन- जिला प्रशासन 

सहकारी बैंक करगी रोड का शाखा प्रबंधक निलंबित

कलेक्टर साहब! भ्रष्ट अफसरों को चेतावनी देने के बजाए सीधे जेल भेजें 

बिलासपुर: धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमीशन मांगे जाने पर सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सह शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी किया गया। मामला जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की करगीरोड शाखा का है। शाखा के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी।

कलेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। जिसके कारण पर्यवेक्षक हरिश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक कर्मचारी सेवा (नियोजन, निबंधन और उनकी कार्यस्थिति) नियंम 1982 की प्रावधानों के अनुसार उन्हें निलंबित किया गया है। वर्मा का समस्त प्रभार बैंक के सहायक लेखापाल शरद कुमार कौशिक को सौंपा गया है। हरिश वर्मा को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय सरकण्डा शाखा नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Table of Contents

उल्लेखनीय है कि विगत 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में लंबित बोनस भुगतान की राशि जारी किये हैं। किसानों द्वारा बैंक पहुंचकर राशि निकाली जा रही हैं। ऐसे मौकों पर किसानों को सहयोग करने के बजाय सहकारी बैंक अधिकारी नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत सही पाई गई तो विभागीय सख्त कार्रवाई के साथ ही थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जायेगी। धान खरीदी, बोनस भुगतान सहित किसानों एवं गरीबों से जुड़े सभी मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *