बिलासपुर: तालाबों का संरक्षण और स्कूलों में युक्तियुक्तकरण पर रोक की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। तालाब हमारी धरोहर हैं और स्कूल शिक्षा से सीधे जुड़ी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया आमजन के भविष्य पर असर डाल रही है—इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष नवीन यादव और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेवती यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और जनहित से जुड़ी मांगें रखीं। शिवसेना ने शिक्षा विभाग द्वारा चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी…









