बिलासपुर: शासकीय ज़मीन की लूट — जब नियमों को रौंदते हैं राजस्व अफसर

मंत्री जी! इस मामले को आप भी संज्ञान में लीजिए, दोषियों को भेजें जेल  बिलासपुर में हुआ शासकीय भूमि घोटाला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब व्यवस्था के रक्षक ही नियमों को ताक पर रख कर कार्य करें, तो जनहित की उम्मीद कहाँ टिकती है? “न्यूज़ हब इनसाइट” ने जिस प्रमाण-आधारित रिपोर्ट को जनता के सामने रखा है, वह केवल दो अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण का मामला नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक शिथिलता का भी आईना है, जो समय रहते सख्त कार्रवाई…

Continue reading
बिलासपुर: शहर का सुचारु जीवन बनाम आजीविका का संघर्ष

शहर और सड़कें सबकी हैं — व्यवस्था और आजीविका के बीच संतुलन की ज़रूरत बिलासपुर नगर निगम द्वारा हाल ही में शुरू किया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा करता है कि शहरी विकास और छोटे व्यापारियों की आजीविका में संतुलन कैसे स्थापित किया जाए। सड़क, फूटपाथ और नालियों पर फैलते ठेले-गुमटी भले ही रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करते हैं, परंतु यातायात और आपातकालीन सेवाओं के लिए ये एक गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नगर निगम का यह तर्क वाजिब है कि…

Continue reading
बिलासपुर: लिंगियाडीह के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सड़क चौड़ीकरण और तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग

बिलासपुर: लिंगियाडीह वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक प्रस्तावित 120 फीट सड़क चौड़ीकरण और नगर निगम द्वारा की जा रही बार-बार की तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में लिंगियाडीह के नागरिकों ने सोमवार को जिलाधीश कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक पहले से ही पर्याप्त चौड़ी सड़क (लगभग 60 फीट)…

Continue reading
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ शासन को चूना लगाकर बिल्डरों को शासकीय जमीन देने वाले राजस्व अधिकारी शशिभूषण सोनी और शेषनारायण जायसवाल की दबी फाइल खुली, कमिश्नर जैन ने कहा- कलेक्टर कर सकते थे सस्पेंड

कमिश्नर जैन ने कलेक्टर अग्रवाल को लगाया फोन, कहा- जल्द से जल्द भेजो आरोप पत्र  बिलासपुर। “न्यूज़ हब इनसाइट” हमेशा प्रमाण आधारित पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। हमारे पाठकों के विश्वास और समर्थन के चलते हम लगातार जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाते आए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। आज हम एक बार फिर एक गंभीर प्रकरण को उजागर कर रहे हैं, जिसमें तत्कालीन राजस्व अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी कर शासकीय भूमि का अवैध रूप से कॉलोनाइज़रों को लाभ पहुँचाया गया —…

Continue reading
बिलासपुर: मुस्लिम समाज को EWS और जाति प्रमाण पत्र न दिए जाने पर विरोध, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में दल बदलू नेताओं के साथ किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वाला बदमाश भी नजर आया बिलासपुर जिले की विभिन्न तहसीलों में मुस्लिम समाज के पात्र लोगों को EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद तहसील कार्यालयों से केवल टालमटोल किया जा रहा है और नियमों का हवाला देकर प्रमाण…

Continue reading
बिलासपुर: कार्रवाई के बाद भी कच्ची शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद, आबकारी विभाग की चुनौती बढ़ी

बिलासपुर में कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री, प्रशासनिक कार्रवाई भी बेअसर! बिलासपुर: आबकारी विभाग, बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बोदरी-चकरभांठा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 250 लीटर महुआ शराब तथा 1790 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया एवं कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एक नजर में कार्यवाही दिनांक: 19 मई 2025 छापेमारी की संख्या: 06 कायम प्रकरण: 06 गिरफ्तार आरोपी: 04 जब्त शराब: 250…

Continue reading
CG: श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय की छात्रा श्रद्धा ने CCRT की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

श्रद्धा को भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, रायगढ़ घराने की उच्च कथक शिक्षा हेतु चयनित रायगढ़, छत्तीसगढ़ |  रायगढ़ की उभरती हुई बाल कथक नृत्यांगना कुमारी श्रद्धा रितुपर्णा स्वाइन ने भारत सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (CCRT Scholarship) अर्जित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह छात्रवृत्ति उन्हें रायगढ़ घराने की गंभीर, पारंपरिक और उच्च स्तरीय कथक शिक्षा के लिए प्रदान की गई है। श्रद्धा, रायगढ़ के राजापारा स्थित श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय की पंचम वर्ष की छात्रा हैं, जो अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नृत्याचार्य, कथकगुरु शरद…

Continue reading
बिलासपुर: खाना बनाने गए युवक को गरम तेल में धकेला, गंभीर रूप से झुलसा – दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बिलासपुर। शादी समारोह में खाना बनाने गए एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्राम खोहनिया स्थित उच्चभट्ठी शादी घर में खाना बनाने पहुँचे भरत रजक और उसके साथी अचानक हुए विवाद में हिंसा के शिकार हो गए। मामले के अनुसार, अमन केंवट जब दोसा बना रहा था, उसी दौरान जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव ने “अच्छा दोसा नहीं बनवा रहे हो” कहकर पहले तो भरत रजक के साथ गाली-गलौच शुरू किया और फिर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए उसे गरम…

Continue reading
बिलासपुर के होनहार बालकलाकार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान – तबला वादन में मिला छात्रवृत्ति चयन

 बिलासपुर नगर के प्रतिभाशाली बाल तबला वादक श्री आरव रूपेश भुरंगी ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ सी.सी.आर.टी. (सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में आरव का चयन तबला वादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु किया गया है। आरव रूपेश भुरंगी न सिर्फ संगीत में बाल्यकाल से प्रतिभाशाली रहे हैं, बल्कि वे एक समृद्ध संगीत परंपरा के वारिस भी हैं। वे प्रसिद्ध तबला वादक श्री रूपेश विजय भुरंगी के…

Continue reading
छत्तीसगढ़ मल्लखंभ टीम दीव के लिए रवाना, खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में जीत की पूरी उम्मीद

CG: प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का आयोजन 19 से 21 मई 2025 तक घोघला बीच, दीव में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ टीम का चयन कर लिया गया है और टीम आज 17 मई को दीव के लिए प्रस्थान कर चुकी है। टीम में चयनित खिलाड़ी महिला (बालिका) टीम मोनिका पोटाई (नारायणपुर) दुर्गेश्वरी कुमेटी (नारायणपुर) अनिता गोटा (नारायणपुर) सरिता पोयम (नारायणपुर) संतय पोटाई (नारायणपुर) रोशनी धीवर (बिलासपुर) पुरुष टीम राकेश कुमार वढ़दा (नारायणपुर) मानू ध्रुव (नारायणपुर)…

Continue reading