बिलासपुर: मुस्लिम समाज को EWS और जाति प्रमाण पत्र न दिए जाने पर विरोध, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में दल बदलू नेताओं के साथ किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वाला बदमाश भी नजर आया

बिलासपुर जिले की विभिन्न तहसीलों में मुस्लिम समाज के पात्र लोगों को EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद तहसील कार्यालयों से केवल टालमटोल किया जा रहा है और नियमों का हवाला देकर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंड — जिसमें 8 लाख रुपये तक की वार्षिक आय, 5 एकड़ तक कृषि भूमि और 1000 वर्गफुट तक की रिहायशी संपत्ति शामिल है — को पूरा करने के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। जबकि ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को EWS प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए, जिससे उन्हें शिक्षा और नौकरी में मिलने वाले 10% आरक्षण का लाभ मिल सके।

प्रतिनिधियों का आरोप – अफसरशाही कर रही भेदभाव
रतनपुर से आए यासीन खान और सीपत से आए नूर मोहम्मद ने बताया कि तहसील कार्यालयों में मुस्लिम समाज के EWS प्रकरण दर्ज ही नहीं किए जा रहे हैं। अधिकारी स्पष्ट गाइडलाइन न होने का बहाना बनाकर आवेदकों को बार-बार टाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक प्रकार की प्रशासनिक दादागिरी और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार है, जिससे समाज के गरीब और योग्य छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

संभावित आंदोलन की चेतावनी
प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मुस्लिम समाज की एक विस्तारित बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाज के वरिष्ठजनों के नेतृत्व में समूचा मुस्लिम समाज इस मुद्दे पर संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार है।

जिलाधीश ने दिया आश्वासन
जिलाधीश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश देंगे ताकि पात्र व्यक्तियों को उनका हक मिल सके।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *