बिलासपुर में अपराध पर अमर अग्रवाल की चुप्पी – पुलिस की कार्रवाई जारी, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद

पुलिस कर रही कार्रवाई, पर बिलासपुर के अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद!

–अमर अग्रवाल के वादे और जमीनी हकीकत: बिलासपुर में चाकूबाजी जारी

-कांग्रेस या भाजपा, अपराध तो बिलासपुर में बना ही हुआ – जनता देख रही चुप्पी

बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी और अपराध की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को कोतवाली पुलिस ने 13 गुंडा/निगरानी बदमाशों को तलब कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, लेकिन घटनाओं की रफ्तार यह बताती है कि अपराधियों के हौसले अब भी कम नहीं हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में भी ऐसे ही अपराध तेजी से बढ़ रहे थे। उस समय बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे थे, जिन्होंने भाजपा नेता अमर अग्रवाल को हराया था। उस दौरान अमर अग्रवाल ने लगातार कांग्रेस सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा था और चुनाव प्रचार में वादा किया था कि यदि वे विधायक बने तो बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई कर अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाएंगे।

लेकिन मौजूदा हालात पर नजर डालें तो चाकूबाजी और अपराध की घटनाओं में कोई ठोस कमी नहीं आई है। पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ कर कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। सबसे अहम बात यह है कि मौजूदा घटनाओं पर अमर अग्रवाल की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शहर में बढ़ते अपराधों पर आम नागरिकों का कहना है कि “भले ही बिलासपुर पुलिस अपराध नियंत्रण की मिसाल पेश करने का दावा कर रही हो, मगर रोजाना हो रही घटनाएं खुद इस बात की गवाही दे रही हैं कि अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा।”

पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अरपा के तट पर आस्था का महासागर, डूबते सूरज को अर्घ्य के साथ गूंजा छठी मैया का जयकारा; 26 साल पुरानी परंपरा बनी बिलासपुर की पहचान

    बिलासपुर। अरपा नदी के तट पर दीपों की कतार, आसमान में ढलते सूर्य की सुनहरी-लालिमा और हजारों कंठों से गूंजते “छठी मैया की जय” के जयकारे… रविवार की शाम तोरवा छठ घाट पर आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। साफ मौसम ने व्रतियों का उत्साह और बढ़ा दिया और बिना किसी बाधा के श्रद्धालुओं ने पवित्र अरपा के जल में खड़े होकर विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। चार दिवसीय छठ महापर्व…

    Continue reading
    बिलासपुर में खंडेलवाल समाज का भव्य ‘दीपावली मिलन’ समारोह: दिलीप खंडेलवाल बने नए अध्यक्ष, हौजी और पारिवारिक उल्लास के बीच सजा उत्सव

    बिलासपुर: प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शहर में खंडेलवाल समाज का भव्य ‘दीपावली मिलन’ समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। खंडेलवाल महिला मंडल, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित इस पारिवारिक उत्सव में समाज के सदस्यों ने सपरिवार शिरकत कर आपसी भाईचारे और एकजुटता का परिचय दिया। दिलीप खंडेलवाल को मिली समाज की कमान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज की नई कार्यकारिणी का गठन रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से दिलीप खंडेलवाल को खंडेलवाल समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *