पत्रकार हित में नई पहल: NHICF नेशनल प्रेस क्लब का गठन, न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण संरक्षक और डॉ. विनय पाठक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
बिलासपुर। पत्रकार हित और मीडिया क्षेत्र के विकास को समर्पित NHICF National Press Club की महत्वपूर्ण बैठक आज सर्किट हाउस बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के गठन को लेकर पांच बिंदुओं में निर्णय पारित किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी को संरक्षक, पत्रकार पंकज खंडेलवाल को अध्यक्ष, डॉ. विनय पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष और सुरेंद्र वर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की जिम्मेदारी डॉ. विनय पाठक को सौंपी गई। बैठक के दौरान क्लब के गठन…









