बिलासपुर: रविवार को भी आबकारी का वार – 58 लीटर शराब के साथ 5 तस्कर हवालात में

बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान विभाग ने कुल 58 लीटर महुआ शराब जप्त की।

कार्रवाई में आबकारी वृत्त कोटा एवं तखतपुर के प्रभारी अधिकारियों ने सोनबंधा से सेवक अनंत और गौतम बंजारे से 10-10 लीटर महुआ शराब जब्त की। इसी तरह सीपत वृत्त प्रभारी ने बसहा निवासी अमित उईके से 12 लीटर और उच्चभिट्टी निवासी पुरुषोत्तम राज से 16 लीटर शराब पकड़ी। वहीं मस्तूरी वृत्त प्रभारी ने सुकुलकारी से तिलक महिलांगे से 9.5 लीटर शराब जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया।

इस माह की बड़ी कार्रवाई
इसी माह आबकारी विभाग ने लगातार दबिश देकर अब तक कुल 12 आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें –

  • सूरज कुमार लोनिया, गुटकू (तखतपुर) – 9 लीटर
  • शेख यासीम, दीपूपारा (तारबाहार) – 8.28 लीटर
  • महेंद्र कुमार रात्रे, लोकबंद (कोटा) – 10 लीटर
  • राहुल केवट, सेलर (सीपत) – 9.5 लीटर
  • सुरेश मरावी, पोंडी (सिरगिट्टी) – 30 लीटर व 105 किग्रा लहान
  • भीरगू, कोसमडीह (मस्तूरी) – 7.5 लीटर
  • पुष्पा वर्मा, गनियारी (तखतपुर) – 29 लीटर

 इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जामडे, बोधसाय राठिया, दिनेश ध्रुव, वेद प्रकाश नेताम और पोखराज शांडिल्य सहित उनके स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *