छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, अब कुल 14 सदस्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए मंत्रियों— गुरु खुशवंत साहेब, राकेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पहली बार कुल 14 सदस्य शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, शिक्षा, खनिज साधन, ऊर्जा, आबकारी, परिवहन, धर्मस्व, पर्यटन-संस्कृति सहित वे सभी विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और विधि-विधायी कार्य का जिम्मा है।
दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग हैं।

इसके अलावा मंत्रिमंडल में अन्य प्रमुख विभाग इस प्रकार हैं—

  • राम विचार नेताम : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास, कृषि व किसान कल्याण
  • ओ.पी. चौधरी : वित्त, आवास-पर्यावरण, योजना, आर्थिक व सांख्यिकी
  • लक्ष्मी राजवाड़े : महिला व बाल विकास, समाज कल्याण
  • दयाल दास बघेल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण
  • केदार कश्यप : संसदीय कार्य, वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता
  • टंकराम वर्मा : खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन
  • श्याम बिहारी जायसवाल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन
  • लखन लाल देवांगन : वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम

नए शामिल हुए मंत्रियों गुरु खुशवंत साहेब, राकेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव को अभी विभागों का बंटवारा किया जाना बाकी है। विभागों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

 

  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *