सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता : विजेता टीमों को मिलेगा नकद पुरस्कार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशन में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर से की गई थी, जो क्रमशः विकासखंड, जिला, संभागीय होते हुए 13 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ संपन्न होगी।

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में हो रही इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के महत्व को छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज तक पहुँचाना और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी। प्रथम चरण स्कूल स्तर पर संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसमें चयनित 8 से 10 वाद-विवाद दल भाग लेंगे। विजेता टीमों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम स्थान पर 2500 रुपए, द्वितीय स्थान पर 2000 रुपए, तृतीय स्थान पर 1500 रुपए तथा तीन सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 1000 रुपए दिए जाएंगे।

इसके बाद 30 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 3000 रुपए और 5 सांत्वना पुरस्कार 2000-2000 रुपए होंगे।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितंबर को होगी, जिसमें विजेता टीमों को क्रमशः 11000, 8000, 6000 रुपए तथा पांच सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक 3000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

अंतिम चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 35 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए और सात सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक 10 हजार रुपए होंगे।

जिला परियोजना अधिकारी जितेन्द्र पाटले ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारना, वाक्पटुता विकसित करना और समाज में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन-जागरूकता फैलाना है। विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *