बिलासपुर: सेजेस शिक्षकों की समस्याओं पर संघ ने रखी मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, संभाग अध्यक्ष चन्द्रकांत केशी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष प्रीति प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेजेस शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। संघ ने मांग की कि सेजेस शिक्षकों को शीघ्र वेतन वृद्धि दी जाए और शिक्षा विभाग में उनका संविलियन किया जाए। प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2020 से लगातार ये शिक्षक…









