बिलासपुर में दहशत: अमर अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र की ठेठा डबरी बस्ती में गुंडों का आतंक — तलवार और लाठी लेकर घूमे अज्ञात बदमाश, महिला घायल, पुलिस पहुंचते ही फरार

बिलासपुर।ठेठा डबरी इलाके में बीती सोमवार(13/10/25) की रात उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब रात करीब 11 बजे दर्जनभर अज्ञात युवक तलवार और लाठियां लेकर ठेठा डबरी बस्ती पर घूमते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश गंदी-गंदी गालियां देते हुए शिवम रेसिडेंसी के पास तोड़फोड़ करते रहे। यह तांडव करीब एक घंटे तक चलता रहा।

सूत्र बताते हैं इस दौरान एक महिला के हाथ की उंगलियों में तलवार लगने से चोट आई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो चुके थे।

 हालांकि एसएसपी रजनेश सिंह की पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं और दहशत फैला रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त केवल कागजों तक सीमित है। देर रात सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढीली रहती है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं।

क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाया जाना चाहिए।

सिस्टम पर सवाल
जब पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है, तब भी ऐसे गुंडे खुलेआम हथियार लेकर घूम कैसे रहे हैं? क्या कानून का डर अब खत्म हो गया है?

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *