बिलासपुर में दिव्यांगों के हक पर डाका — कांग्रेस नेता शैलेश पांडे के करीबी माने जाने वाले पार्षद भरत कश्यप का कब्जा, शिकायत के बाद भी क्यों मौन हैं MD अमित कुमार?

दिव्यांगों के हक पर डाका, अप्रैल से पेंडिंग शिकायत — कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा

“स्मार्ट” सिटी में “डम्ब” प्रशासन — कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप के कब्जे पर भी नहीं जागे MD अमित कुमार!

भरत कश्यप का दबदबा या स्मार्ट सिटी की नाकामी? अप्रैल से लंबित शिकायत पर भी MD अमित कुमार ने नहीं उठाया कदम!

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी बिलासपुर के कामकाज पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व विधायक शैलेश पांडे के करीबी और वार्ड 19 कस्तूरबा नगर के पार्षद भरत कश्यप पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने ठेकेदार और स्मार्ट सिटी के सब इंजीनियर की मिलीभगत से दिव्यांगों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है।
कश्यप ने उस फुटपाथ पर सीढ़ी बनवाकर उसे निजी उपयोग में ले लिया, जिससे दिव्यांगजनों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यह शिकायत अप्रैल माह में ही स्मार्ट सिटी MD अमित कुमार तक पहुँचाई जा चुकी है, लेकिन आज तक न तो कब्जा हटाया गया और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इस लापरवाही ने स्मार्ट सिटी प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाल रहे भरत कश्यप खुद सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं, तो वे जनता की समस्याओं को लेकर कितने ईमानदार होंगे, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

जनता की मांग है कि स्मार्ट सिटी के MD अमित कुमार तत्काल इस अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई करें और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाएं। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को सशक्त किया जाए।

शहरवासियों का कहना है कि “अगर दिव्यांगों के लिए बने रास्ते भी नेताओं के कब्जे में चले जाएंगे, तो स्मार्ट सिटी की संकल्पना सिर्फ कागजों में रह जाएगी।”

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *