बिलासपुर : बस यात्रा बनी मुसीबत, सर्राफा व्यापारी का कीमती ज्वेलरी बैग रहस्यमय तरीके से गायब!

रतनपुर। रायपुर के सर्राफा व्यापारी किशोर कुमार रावल के साथ एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी व्यापारिक काम से अंबिकापुर गया था और बस से रायपुर लौट रहा था। रास्ते में चोरों ने उसकी ज्वेलरी से भरा बैग गायब कर दिया।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने बताया कि बस में सफर के दौरान उसे झपकी लग गई। इसी बीच तीन से चार अज्ञात आरोपी, जो अंबिकापुर से बस में उसके पीछे सवार हुए थे, रतनपुर स्टॉपेज के बीच उसकी नींद का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गए।

रायपुर पहुंचने पर जब उसने बैग गायब देखा तो उसने बस में लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपियों की करतूत साफ नजर आई। इसके बाद व्यापारी ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 303(2), 3, 5 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चोरी गए लगभग ₹90 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 अंबिकापुर से रतनपुर के बीच हुई वारदात — व्यापारी के 90 लाख के आभूषण गायब

 रतनपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, CCTV फुटेज से सुराग तलाश में जुटी

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *