छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, अब कुल 14 सदस्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए मंत्रियों— गुरु खुशवंत साहेब, राकेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पहली बार कुल 14 सदस्य शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, शिक्षा, खनिज साधन, ऊर्जा, आबकारी, परिवहन, धर्मस्व, पर्यटन-संस्कृति सहित वे सभी विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव…








