सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बिल्हा के स्कूलों ने भेजा प्यार: 4100 राखियां और शुभकामना संदेश, 15 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान

‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र’ बना राष्ट्रप्रेम का पाठ; बच्चों ने खुद बनाई राखियां, संदेशों में लिखा—‘पूरा देश आपके साथ खड़ा है’ बिलासपुर/बिल्हा। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए इस बार रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिल्हा के स्कूली बच्चों की भावनाओं का रक्षा-सूत्र बनकर पहुंच रहा है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान’ के तहत विकासखंड बिल्हा के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश तैयार कर भेजे हैं। बच्चों ने…

Continue reading
बिलासपुर में दिव्यांगों के लिए बड़ा सहारा: 25 से 29 नवंबर तक लगेगा कृत्रिम हाथ-पैर एवं उपकरण वितरण शिविर

‘प्रभा-फुट’ गुजरात के कृत्रिम पैर मिलेंगे, अन्य सहायक उपकरण भी होंगे उपलब्ध; पवन नालोटिया को मिली शिविर की जिम्मेदारी बिलासपुर। किसी के लिए कृत्रिम पैर महज एक उपकरण हो सकता है, लेकिन किसी दिव्यांग के लिए यही उपकरण चलने, आत्मनिर्भर बनने और जिंदगी को नई दिशा देने का जरिया बन सकता है। इसी सोच के साथ बिलासपुर में दिव्यांगजनों के लिए पांच दिवसीय विशेष कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की विशेष…

Continue reading
बिलासपुर: MIC का प्रस्ताव, फिर भी कक्ष क्यों नहीं? छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले—“पारित निर्णय पर अमल कराएं”

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कार्यालय खोलने के लिए MIC ने विधिवत पास करके दिया कक्ष, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रोक दिया! प्रतिनिधि मंडल पहुंचा कलेक्टर के पास—संजय अग्रवाल बोले, ‘गलत नहीं होने देंगे’” कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया भरोसा—“आप लोगों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा” प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने भी किया छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के कक्ष आवंटन का समर्थन बिलासपुर। महापौर परिषद (MIC) की बैठक में विधिवत प्रस्ताव पारित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को राघवेंद्र राव सभा…

Continue reading
बिलासपुर से भारत की उड़ान: गीता यादव और मधु सिदार जूनियर एशिया कप में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ के खेल मॉडल की बड़ी जीत

बिलासपुर की हॉकी अकादमी से निकलीं दो सितारे, जूनियर एशिया कप में भारत की उम्मीदें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है। प्रदेश के पहले खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE), बिलासपुर से तैयार हुई दो होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन में आयोजित एएचएफ (AHF) जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान…

Continue reading
बिलासपुर: उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अब असली परीक्षा होगी न्याय की रफ्तार

डिजिटल पुलिसिंग: आंकड़ों से आगे, अब जनता नतीजे देखना चाहती है बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बिलासपुर पुलिस की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। eSakshya से लेकर eFSL, eProsecution, eSummons, MedLeaPR और CCTNS जैसी डिजिटल प्रणालियों के व्यापक उपयोग, 1386 अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, हजारों डिजिटल प्रविष्टियों तथा राज्य स्तर पर कई श्रेणियों में उल्लेखनीय रैंकिंग का प्रस्तुतिकरण यह दर्शाता है कि बिलासपुर पुलिस तकनीक आधारित आधुनिक…

Continue reading
बिलासपुर: बांसाझाल पुल नहीं धंसा… जवाबदेही ध्वस्त हो गई!

बांसाझाल पुल हादसा: निर्माण PWD ने किया, रखरखाव राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास था, ओवरलोडिंग पर RTO को दोष… लेकिन आखिर जनता जवाब किससे मांगे? बस बच गई, लेकिन क्या व्यवस्था बची हुई है? रतनपुर-बांसाझाल पुल हादसा पूरे सिस्टम से जवाब मांगता है रविवार दोपहर का वह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की हकीकत का आईना था। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित जलमग्नीय पुल पर यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ पुल का निचला स्लैब…

Continue reading
बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

Continue reading
बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

Continue reading
बिलासपुर: ऋतुपर्णा’ का भव्य लोकार्पण, साहित्यकारों और लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

पं. अमृतलाल दुबे जयंती समारोह में गूंजे लोकगीत, काव्यांजलि और संस्कृति संरक्षण का संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक साहित्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित पंडित अमृतलाल दुबे जयंती समारोह इस वर्ष भी गरिमामय वातावरण में संस्कार भवन, पुराना सरकंडा में आयोजित हुआ। समारोह में चर्चित साहित्यिक कृति “ऋतुपर्णा” का लोकार्पण, साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का सम्मान, लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां तथा भव्य काव्य गोष्ठी आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में साहित्य, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने…

Continue reading
बिलासपुर: सिर्फ बैठक नहीं, सिम्स को चाहिए जाम से स्थायी मुक्ति

बिलासपुर के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल सिम्स के आसपास का यातायात वर्षों से शहर की सबसे गंभीर नागरिक समस्याओं में से एक रहा है। अस्पताल के मुख्य मार्ग पर अनियोजित पार्किंग, निजी एम्बुलेंसों की अव्यवस्थित कतारें, सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले-गुमटियां और दुकानों के सामने खड़े वाहन अक्सर ऐसी स्थिति पैदा कर देते हैं कि मरीजों से अधिक समय वाहन जाम में बिताते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आयोजित संयुक्त बैठक निश्चित रूप से स्वागत योग्य पहल है, लेकिन अब जनता को…

Continue reading