बिलासपुर: जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के कार्यकारिणी गण आज 29 फरवरी को सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक कर आगामी चुनाव हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया. कुल 1933 अधिवक्ता मतदाता के रूप में है. अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पश्चात् मूल प्रति मुख्य चुनाव अधिकारी ए. आर. के. रा. जी को सौपकर शीघ्र चुनाव कराये जाने का निवेदन किया. मुख्य चुनाव अधिकारी को संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर वाजपेयी एंव सचिव कमल किशोर सिंह तथा समस्त कार्यकारिणी द्वारा जचाबदारी देने के पश्चात् अधिसूचना जारी हुई. …
बिलासपुर: राज्य शासन के विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा नियुक्त इन पैनल अधिवक्ताओं का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं की सूची
झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम ट्रेन से कटकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जामताड़ा उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम रहमान ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत दिशा से ट्रेन से उतर गए। उन्होंने कहा, “दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।” उन्होंने कहा, “अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है…
बिलासपुर: जैसा कि नगर के सभी लोगों को ज्ञात है और स्मरण है कि लगातार निरंतर 9 वर्षों से हिंदू नववर्ष आयोजन समिति विक्रम संवत के प्रथम दिवस चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस एक भव्य शोभायात्रा स्थानीय पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर समापन तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में होती है। इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति ने लोगों से इस महाबैठक में उपस्थित होने आग्रह किया है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक 3 मार्च दिन रविवार दोपहर 3 बजे खाटू श्याम…
कुरूद क्षेत्र में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी मुख्यमंत्री साय के विभागों के लिए 8421 करोड़ 82 लाख रुपए की अनुदान मांगे पारित दुर्ग संभाग में एन्टी करप्शन ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की होगी स्थापना CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संबद्ध विभागों के लिए आज विधानसभा में 8421 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दी गई। अनुदान मांगों में सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 475 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपए,…
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के…
बिलासपुर: पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं साथी हाथ बढ़ाना एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर पुलिस का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से सीएमडी कॉलेज ग्राउंड के मैदान में हुई. बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े, महिलाएं, बुजुर्ग, डॉक्टर, एडवोकेट एवं टीचर्स सभी लोगों ने इस कार्यक्रम रन टू एजुकेटेड का समर्थन किया और भाग लेने आए. उक्त जानकारी मीडिया को देते हुए चंचल सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्ञान…