बिलासपुर: जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ, 13 को मतदान

बिलासपुर: जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के कार्यकारिणी गण आज 29 फरवरी को सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक कर आगामी चुनाव हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया. कुल 1933 अधिवक्ता मतदाता के रूप में है. अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पश्चात् मूल प्रति मुख्य चुनाव अधिकारी ए. आर. के. रा. जी को सौपकर शीघ्र चुनाव कराये जाने का निवेदन किया. मुख्य चुनाव अधिकारी को संघ के अध्यक्ष  चन्द्रशेखर वाजपेयी एंव सचिव कमल किशोर सिंह तथा समस्त कार्यकारिणी द्वारा जचाबदारी देने के पश्चात् अधिसूचना जारी हुई. 

अधिसूचना जारी होते ही प्रक्रिया प्रारम्भ
जिला अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2024 हेतु चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी ए. आर. के. राव ने बताया कि मतदान 13 मार्च को होगा, नामाकंन फार्म प्राप्त करने की तिथि 1 मार्च से 04 मार्च तक निर्धारित की गई है तथा 6 मार्च को सुक्ष्म जांच की तिथि तथा नाम वापसी की तिथि 7 एवं  8 मार्च निर्धारित की गई है. प्रत्याशियो की नाम की घोषणा 8 मार्च को की जावेगी तथा डाक मतदान 12 मार्च   को किया जावेगा तथा मतदान की तिथि 13 मार्च एवं परिणाम 14 मार्च  को घोषित किया जावेगा। सभी चुनाव प्रक्रिया प्रातः 11  बजे से शाम 4 बजे तक ही चलेगी. चुनाव कार्य का र्निविघ्न एंव शांति पूर्वक नियमों का पालन करते हुये संपन्न कराने मुख्य चुनाव अधिकारी  ए.आर. के. राव ने सहायक चुनाव अधिकारी पद पर विनोद श्रीवास्तव , मिथलेश पाठक, अब्दुल सलीम कुरैशी, शोभाराम कौशिक,  देवव्रत दत्ता, गोविंद तिवारी, हर्षदेव बनाफर,  भागवत साहू, श्रीमती के. विजय लक्ष्मी, वरिष्ठ अधिवक्तागणो को नियुक्त कर विभीन्न कमेटियों का निर्वाचन हित में गठन किया गया है.

निर्वाचन संबंधी आचार संहिता
मिली जानकारी के अनुसार, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों, प्रत्याशियों एंव उनके समर्थकों से अधिवक्ता संघ एंव अधिवक्ता व्यवसाय के गरिमा के अनुरूप कार्य, व्यवहार एंव आचरण किया जाना अपेक्षित है. वहीं, किसी भी सदस्य प्रत्याशी या समर्थक का कार्यव्यवहार एंव आचरण अधिवक्ता संघ या व्यवसाय के प्रतिष्ठा के अनुकुल नहीं होने पर वह अनुशासनहीनता का दोषी होगा जिस संबंध मे निर्वाचन अधिकारीगण का निर्णय मान्य होगा.

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *