बिलासपुर: पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं साथी हाथ बढ़ाना एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में हुए मिनी मैराथन में बिलासपुर वासियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर: पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं साथी हाथ बढ़ाना एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर पुलिस का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से सीएमडी कॉलेज ग्राउंड के मैदान में हुई. बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े, महिलाएं, बुजुर्ग, डॉक्टर, एडवोकेट एवं टीचर्स सभी लोगों ने इस कार्यक्रम रन टू एजुकेटेड का समर्थन किया और भाग लेने आए. उक्त जानकारी मीडिया को देते हुए चंचल सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्ञान सपनों की उड़ान प्रोजेक्ट को लॉन्च करना था. ज्ञात हो इस प्रोजेक्ट में 50 बच्चियों को गोद लिया जाएगा जो कि एकाकी माता या आर्थिक समस्या के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पा रही हैं.

वहीं, पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ  ने बताया कि इस बार मैराथन के पहले जुंबा के बदले देशभक्ति डांस मैशअप करवाया गया; क्योंकि सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी ही देश के लिए नहीं है. देशभक्ति तो 365 दिन होनी चाहिए और एक अच्छा देशभक्त ही एक अच्छा समाज सेवक होता है. हर व्यक्ति एक अच्छा देशभक्त और एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है. पूरा सीएमडी कॉलेज तिरंगे रंग में सजाया गया था.

कार्यक्रम को जोश से भरने के लिए बच्चों के अंदर देशभक्ति भावना का विकास करने के लिए इंडियन डांस अकादमी ने देशभक्ति डांस मैशअप करवाया.

साथी हाथ बढ़ाना की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल व उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की एक नई दिशा देने के लिए लोगों को पूरी टीम का धन्यवाद किया. दोनों ही संस्थाओं के सदस्य पूरी निष्ठा से लगे हुए थे. उपाध्यक्ष चंचल सलूजा, श्रीमती पूनम अग्रवाल, डॉक्टर स्वाति अग्रवाल, श्रीमती शीलू मिनोचा, श्रीमती राखी अग्रवाल ने इस मिनी मैराथन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की ओर बड़ा कदम बताया.

कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ पहले चरण में जिला कलेक्टर अवनीश शरण व नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडिशनल एसपी अर्चना झा, एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे,  प्रवीण झा, किरण पाल चावला, भाजपा नेत्री किरण सिंह ने फ्लैग ऑफ करके मैराथन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की.

अवनीश शरण ने पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं साथी हाथ बढ़ाना के इस कार्य को सहारा और लोगों को कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें काम के लिए साथ जुड़े.

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के हाथों पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार साइकिल व नकद इनाम दिए गए. साथ ही साथ लकी ड्रा में भी तीन स्पोर्ट्स साइकिल दी गई. पहले लकी ड्रॉ की विजेता एसपी अर्चना झा, दूसरी विजेता प्रीति कालरा और तीसरी विजेता जैन इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षक रहे.

मिनी मैराथन प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में विभाजित थी, पहले वर्ग में 10 साल तक के बच्चों को लिया गया था, जिसमें पहला विजेता रमेश, दूसरा त्रिशिर और  तीसरा मानव रहा.

दूसरे वर्ग में 11 से 20 साल तक के बालक और बालिकाओं को लिया गया था. बालक वर्ग में पहला विजेता नैतिक सोनकर, दूसरा हेमंत और तीसरा  आशीष रहा. वहीं, बालिका वर्ग में पहली विजेता आनंदी, दूसरी नीलम यादव और  तीसरी देविका खत्री रही.

तीसरे वर्ग में 21 से 50 वर्ष की आयु के लोगों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में पहला विजेता आशुतोष, दूसरा मनीष और तीसरा ब्रांच रहे. वहीं, महिला वर्ग में पहली विजेता भीमेश्वरी, दूसरी रुक्मणी और तीसरी विजेता प्रियंका रही.
 

वहीं, 50 वर्ष की ऊपर आयु के पुरुष वर्ग में पहला विजेता गंगेश्वर, दूसरे जयपाल सिंह और तीसरे विजेता मुकेश जैन रहे. वहीं,
50 वर्ष के ऊपर में महिला वर्ग में पहली विजेता ज्योति चंदेल,  दूसरी विजेता डॉक्टर संगीता जोशी और तीसरी विजेता डॉक्टर शैलजा घोष रहीं.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *