बिलासपुर : महाराणा प्रताप महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर निर्माण से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।

कार्यशाला में “क्रोड क्राफ्ट” के को-फाउंडर कपिल वर्मा, अप्रतिम सैमुअल एवं विशाल कुमार राज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कपिल वर्मा ने छात्रों को आईटी सेक्टर में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी छात्र को कोडिंग नहीं आती है, तब भी वह इस क्षेत्र में करियर बना सकता है। उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर में सिर्फ कोडिंग ही नहीं, बल्कि अन्य कई विभाग हैं जहाँ अलग-अलग कौशल की आवश्यकता होती है।

वहीं, अप्रतिम सैमुअल ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास में बोलने और प्रस्तुतिकरण की कला अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू के दौरान प्रभावशाली ढंग से संवाद करने, आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने और आकर्षक रिज़्यूमे तैयार करने के गुर बताए।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर पर स्वयं अपना रिज्यूमे तैयार करना भी सीखा।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और वक्ताओं से करियर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा में तैयार करना और उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराना था।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *