बिलासपुर: संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में फरार एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

आरोपी मोहम्मद दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया था, जहॉ पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया 

 प्रकरण में अब तक कुल 22 आरोपीगण गिरफ्तार किया जा चुका है

 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2022 को शाम 4.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण त्रिपाठी उम्र 42 साल की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 641/22 धारा 302, 201, 341, 34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण के 3 फरार शुटर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी क्रम में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहम्म्द दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया है, उक्त सूचना पर कटघोरा जेल के पास पुलिस टीम तैनात कर आरोपी पर निगाह रखी जा रही थी और इसी दौरान आरोपी को कटघोरा जेल के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन दर्ज किया गया जिसने जुर्म स्वीकार किया और एक एप्पल कंपनी का मोबाईल एवं घटना करने के लिये कपिल त्रिपाठी से प्राप्त 5 हजार रूपये में से 01 हजार रूपये को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी

मोहम्मद दानिश पिता मुनीर हसन उम्र 30 साल साकिन बांडीटोला चौक थाना चौक जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश

मिली जानकारी के अनुसार, उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू, हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक सोमनाथ यादव आरक्षक बलबीर सिंह, तदबीर, सत्या पाटले, संजय बंजारे एवं कलेश्वर यादव की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *