बिलासपुर: जुआ मामले में किरकिरी झेल चुकी बिलासपुर पुलिस एक्शन में दिखी — मस्तूरी शूटआउट षड्यंत्र के दो और आरोपी अकबर खान और देवेश सुमन उर्फ निक्कु गिरफ्तार, अब तक कुल 9 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे!

मोपका चौक निवासी गुलाब जान खान का बेटा अकबर खान गिरफ्तार

पूर्व सीएम के सबसे ज्यादा करीबी का चेला है आरोपी अकबर खान

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अकबर खान एक पत्रकार के पैर छूकर माफ़ी मांग चुका है

बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस की सख्ती जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस सनसनीखेज मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं — आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के चलते यह हमला रचा गया था। आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने नितेश सिंह को खत्म करने के लिए नकाबपोश हमलावरों की मदद से पूरे षड्यंत्र को अंजाम दिया।

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया था। अब ताजा कार्रवाई में देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (24) और अकबर खान (53) को गिरफ्तार किया गया है।
अब तक पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, दो कट्टा, छह मैगजीन, पांच मोबाइल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पर्दे के पीछे की साजिश

घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है —
मस्तूरी निवासी नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के बीच जमीन खरीद-बिक्री और राजनीतिक प्रभाव को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज कराए थे।
28 अक्टूबर की शाम, रेकी के बाद आरोपी दो बाइक से पहुंचे और जनपद कार्यालय के पास बैठे नितेश सिंह व उनके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हुए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब धारा 111 बी.एन.एस. (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि “किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। शहरभर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और सभी आरोपी चिन्हांकित कर लिए गए हैं।”

आज गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन, पिता राजकुमार सुमन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2️⃣ अकबर खान, पिता गुलाब जान खान, उम्र 53 वर्ष, निवासी शिव विहार, मोपका चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ विश्वजीत अनंत, पिता स्व. बलराम अनंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2️⃣ अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, पिता स्व. बलराम अनंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3️⃣ चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत, पिता स्व. बलराम अनंत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4️⃣ मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, पिता मोहम्मद मुख्तार, उम्र 29 वर्ष, निवासी भारतीय नगर वार्ड नंबर 24, एल.ए. गली, तैयबा चौक, मस्जिद के सामने, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5️⃣ मोहम्मद मतीन उर्फ मॉन्टू, पिता मोहम्मद मुख्तार, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटल आवास, कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
6️⃣ ब्रायनजीत उर्फ आरजू, पिता स्व. बलराम अनंत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
7️⃣ एक विधि से संघर्षरत किशोर।

अब तक की जब्त सामग्री

  • देशी पिस्टल – 03 नग

  • देशी कट्टा – 02 नग

  • मैगजीन – 06 नग

  • जिंदा कारतूस – 05 नग

  • फायर आम्र्स से चले हुए खाली खोखे – 13 नग

  • मोबाइल फोन – 05 नग

 

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *