21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय

CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति प्रस्तावित है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथियों की उपलब्धता एवं चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है।

 जिलावार मुख्य अतिथि सूची

क्रम जिला मुख्य अतिथि
1 रायपुर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
2 सरगुजा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (अध्यक्षता)
3 बिलासपुर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
4 दुर्ग उप मुख्यमंत्री अरुण साव
5 बलौदाबाजार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
6 राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
7 कोरिया मंत्री रामविचार नेताम
8 महासमुंद मंत्री दयालदास बघेल
9 सक्ती मंत्री इंदर कुमार साव
10 कांकेर मंत्री लखन लाल देवांगन
11 जांजगीर-चांपा मंत्री ओ.पी. चौधरी
12 सारंगढ़-बिलाईगढ़ मंत्री टंकराम वर्मा
13 बलरामपुर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
14 जशपुर मंत्री राजेश अग्रवाल
15 कोरबा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
16 बालोद मंत्री गजेन्द्र यादव
17 बलौदाबाजार-भाटापारा सांसद बृजमोहन अग्रवाल
18 बेमेतरा सांसद विजय बघेल
19 मोहला-मानपुर-चौकी सांसद संतोष पाण्डेय
20 सूरजपुर सांसद चिंतामणि महाराज
21 गरियाबंद सांसद रूपकुमारी चौधरी
22 रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया
23 सारंगढ़ सांसद कमलेश जांगड़े
24 नारायणपुर सांसद महेश कश्यप
25 कोंडागांव सांसद भोजराज नाग
26 बीजापुर विधायक सुशील उद्देण्डी
27 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई विधायक ललित चन्द्राकर
28 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
29 मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले
30 धमतरी विधायक अजय चन्द्राकर
31 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर विधायक रेणुका सिंह
32 बस्तर विधायक किरण सिंह देव
33 दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी

 

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रमोन्नति वेतनमान योजना बंद, अब मिलेगा समयमान वेतनमान का विकल्प

    31 मार्च 2026 के बाद बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन ढांचा, कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पदोन्नति से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित कई प्रमोन्नति वेतनमान योजनाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब इन योजनाओं को वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना में समाहित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, उपअभियंताओं तथा वन…

    Continue reading
    गलती अफसरों की, सजा बाबुओं को?” — मुंगेली में लिपिक निलंबन पर भड़का संघ, डॉ. सुनील यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

    “अफसर बचें, बाबू फंसे!” — मुंगेली निलंबन कांड पर लिपिक संघ का बवाल पदोन्नति विवाद में लिपिक पर गिरी गाज, संघ बोला— असली जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई? मुंगेली डीईओ कार्यालय में निलंबन विवाद, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा “बलि का बकरा नहीं बनेंगे बाबू” — छत्तीसगढ़ में आंदोलन की चेतावनी अधिकारियों की गलती का खामियाजा कर्मचारियों को? मनोज साहू प्रकरण ने उठाए बड़े सवाल बिलासपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ में अधिकारियों द्वारा स्वयं को बचाने के लिए लिपिकों को बलि का बकरा बनाए जाने का आरोप लगाते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *