भारतीय रिजर्व बैंक को मिला नया गवर्नर, संजय मल्होत्रा ने संभाला पद

NHI डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को अपना नया गवर्नर मिल गया है। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 11 दिसंबर को आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया, जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पद से इस्तीफा दिया।

संजय मल्होत्रा के पास पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पब्लिक पॉलिसी का तीन दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उनके नेतृत्व में आरबीआई को देश की मौद्रिक नीति और वित्तीय स्थिरता को नई दिशा देने की उम्मीद है।

संजय मल्होत्रा ने इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा सचिव और विभिन्न राज्यों व केंद्र सरकार में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और अनुभव से भारतीय रिजर्व बैंक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में आरबीआई भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रमुख चुनौतियों का सामना करते हुए उसे स्थिरता और प्रगति की राह पर आगे ले जाएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, सुरेश पैगवार ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान–2026’ से सम्मानित

    युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर ने राष्ट्रीय काव्यपाठ में जीता द्वितीय स्थान बिलासपुर | 13 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ की साहित्यिक धरती से एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहराया है। मध्यप्रदेश के तिरोड़ी स्थित मॉयल मंगल भवन में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन 2026 में जांजगीर के प्रतिष्ठित कवि सुरेश पैगवार को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “साहित्य शिरोमणि सम्मान–2026” से नवाजा गया। युवा प्रतिभा का धमाका सम्मेलन के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा काव्यपाठ प्रतियोगिता में जांजगीर के युवा कवि…

    Continue reading
    खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों का जलवा, व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीते

    बोधगया:बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला मलखंब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वढ़दा ने पोल मलखंब में 8.60 अंक, हेंगिंग में 8.45 अंक और रोप में 8.45 अंक अर्जित कर 1 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *