बिलासपुर: राज्य के पेट्रोल पंपों में फूड लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त, विधायक सुशांत ने उठाया था मुद्दा
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के पेट्रोल पंपों में फूड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय को खाद्य विभाग ने लागू किया है। यह कदम बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा पिछले साल विधानसभा के बजट सत्र में उठाए गए मुद्दे के बाद उठाया गया। विधायक ने खाद्य मंत्री से सवाल किया था कि पेट्रोल पंपों को संचालन के लिए फूड लाइसेंस की आवश्यकता क्यों है और यह किस अधिनियम या नियम के तहत लागू किया गया था? इसके साथ ही, उन्होंने यह भी…








