बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब तस्करी पकड़ाई, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: थाना तोरवा अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास आबकारी विभाग की टीम ने एक बड़ी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। यहां अन्य प्रांत से लाए गए मदिरा की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रायगढ़ निवासी संदीप कुमार (30 वर्ष), जो मूल रूप से भिवानी, हरियाणा का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 12 नग रेड लेबल और 02 नग ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की बोतलें बरामद की गईं। कुल 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब, जो हरियाणा प्रांत की थी, जब्त की गई।

आबकारी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई में सहा जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आगे की कार्रवाई जारी है और विभाग ने इस मामले में तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है।

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *