बिलासपुर: शराब पीकर ड्राइव बनी आखिरी सफर, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
बिलासपुर। मिनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब पीकर वाहन चलाने का सामने आया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील…

















