बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ उन शीर्ष अधिकारियों की शिकायत प्रभारी मंत्री अरुण साव से करेगा, जो पत्रकारों के फोन नहीं उठाते और उनके संदेशों का जवाब नहीं देते
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों के साथ लगातार हो रही उपेक्षा और अधिकारियों द्वारा संवादहीनता की स्थिति पर नाराजगी जताई है। महासंघ का कहना है कि जिले के कई टॉप अधिकारी और छोटे स्तर के प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों के फोन नहीं उठाते और न ही उनके मैसेज या कॉल का जवाब देते हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में सूचना के अधिकार और पारदर्शिता की भावना के खिलाफ है। इस संबंध में महासंघ ने निर्णय लिया है कि ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर प्रदेश के…

















