बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन

बिलासपुर। रविवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना, आंतरिक संवाद को सशक्त बनाना तथा नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने की, जबकि संचालन महासंघ के सचिव पंकज खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन की अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं आगामी दिशा पर सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में पत्रकार सुरक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया रही निर्विरोध

बैठक के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन व नामवापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह घोषित किया गया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। अतः सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है

  • अध्यक्ष: विनय मिश्रा
  • उपाध्यक्ष: लक्ष्मी नारायण सोमवंशी
  • सचिव: पंकज खंडेलवाल
  • कोषाध्यक्ष: राजेंद्र कश्यप
  • संयुक्त सचिव: हीराजी राव सदाफले
  • सदस्य: उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र सक्सेना, सुधीर तिवारी, मोहम्मद इजराइल, भूषण प्रसाद श्रीवास

सम्मान और श्रद्धांजलि

बैठक के पश्चात सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय मिश्रा को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महासंघ के सचिव पंकज खंडेलवाल की सासु माँ तथा छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कवि सुरेंद्र दुबे के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रमुख उपस्थित सदस्य

बैठक में कमल टूसेजा, जितेन्द्र गुप्ता, अजय द्विवेदी, पवन कुमार वर्मा, सुरज पूरेना, संतोष श्रीवास, यू. मुरली राव, रेशमा लहरे, गीता सोंन्चे, तोपचंद गोयल सहित बेमेतरा जिला इकाई से नंद कुमार राजपूत, जगदीश घृतलहरे, डोमन बंजारे एवं तरुण शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *