बिलासपुर: राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” में भरतनाट्यम की छटा, नृत्य गुरु अजय मिंज के शिष्यों की प्रस्तुति ने मोहा मन

बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” के मंच पर भरतनाट्यम की सुर-लय और ताल की अभूतपूर्व झलक देखने को मिली। प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्याचार्य अजय मिंज के निर्देशन में उनके छात्रों ने मंच पर ऐसी मोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

फेस्टिवल आर्टिस्ट के रूप में मंच पर उतरीं आदया श्रीवास्तव, भूमिका शर्मा, निष्ठां वर्मा और सताक्षी मोहंती ने अपनी भाव-भंगिमा और नृत्य की लयकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों ने मंच पर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। जूनियर कैटेगरी की Drishna ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटोरी.

वहीं प्रतियोगिता की सब-जूनियर कैटेगरी में बी. प्राची, समृद्धि साहू और शिवानी अनंत ने ताल और भाव की परिपक्वता के साथ अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

जूनियर कैटेगरी में सौम्या देवांगन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रज्ञा साहू को “आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर” के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

“नाद मंजरी 2025” के इस विशेष अवसर पर भरतनाट्यम जैसी शास्त्रीय कला को युवा कलाकारों द्वारा इतने भव्य रूप में प्रस्तुत होते देखना कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। आयोजकों, गुरुजनों और प्रतिभागियों को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए खूब बधाई।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *