बिलासपुर: सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जवान अखिलेश पाटनवार, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

बिलासपुर। भारतीय थल सेना में 21 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात जवान अखिलेश पाटनवार 15 जून को जोधपुर (राजस्थान) से अपने गृह नगर बिलासपुर लौटे। उनके आगमन पर नगरवासियों ने सतबहिनिया मंदिर प्रांगण, सरकंडा में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया।

जवान अखिलेश पाटनवार, छत्तीसगढ़ रत्न योगाचार्य एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री शंकरलाल पाटनवार तथा श्रीमती प्रभा पाटनवार के सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश के विभिन्न संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा दी।

उनकी सेवाओं में उल्लेखनीय रूप से सर्जिकल स्ट्राइक 2016, एयर स्ट्राइक 2019 और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं, जिनमें उन्होंने भारतीय सेना की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगरवासियों, मित्रों और परिजनों ने अखिलेश के जांबाज योगदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका शॉल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा, वरिष्ठजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह अवसर केवल स्वागत का नहीं, बल्कि देशभक्ति, समर्पण और प्रेरणा का भी प्रतीक बना, जहां नगरवासियों ने देश के सच्चे सपूत को नमन किया।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *