बिलासपुर: बातचीत बंद हुई तो नाराज़ होकर बना फिरौती का आरोपी – पूर्व विधायक शैलेश पांडे को धमकी देने वाला प्रयागराज से गिरफ्तार

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय से मोबाइल फोन के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और दिल्ली में पढ़ाई कर रही एक युवती को अगवा करने की धमकी देने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से धर दबोचा। पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सकरी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2025 को पूर्व विधायक श्री शैलेष पांडेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और फिरौती के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  विशेष पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी और प्रयागराज पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नाम: बच्चू झा उर्फ बबूवा पांडेय उर्फ बच्चा यादव
पिता: प्रीतनाथ झा
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पूर्व विधायक की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, लेकिन हाल के महीनों में बातचीत बंद हो जाने से नाराज होकर उसने यह हरकत की। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *