बिलासपुर में सुर–ताल–राग का महाकुंभ: 18 जनवरी को सजेगा ‘रास मंजरी संगीत महोत्सव 2026’

बिलासपुर। संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अवसर लेकर संगीतालय (SANGEETALYA) प्रस्तुत कर रहा है ‘रास मंजरी संगीत महोत्सव 2026’। यह भव्य संगीत समारोह रविवार, 18 जनवरी 2026 को लायंस भवन, लिंक रोड, सीएमडी चौक के पास, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी और रात 8 बजे तक लाइव प्रस्तुतियां चलेंगी।

महोत्सव में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय संगीत, लाइट म्यूजिक, बॉलीवुड गीतों एवं लाइव म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियां होंगी, जहां एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी सुरमयी साधना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस संबंध में कार्यक्रम की संचालिका मोना आनंद मैडम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ‘रास मंजरी’ केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुर, राग और रस का उत्सव है, जिसमें हर आयु वर्ग के संगीत प्रेमियों के लिए विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर संगीत के इस महाकुंभ का आनंद लेने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार ‘सा… रे… मा…’ की गूंज के साथ रागों की मंजरी सजेगी, जहां भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा और आधुनिक संगीत का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए www.sangeetalya.org
पर विज़िट किया जा सकता है या मोबाइल नंबर +91 7489533093 पर संपर्क किया जा सकता है।

रास मंजरी 2026 — जहां सुर बोलेंगे, राग खिलेंगे और संगीत दिलों को जोड़ेगा। 🎶

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *