बिलासपुर: विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी के गौरव का भव्य उत्सव

बिलासपुर: विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित विचार एवं काव्य गोष्ठी संस्कार भवन, सरकंडा के भव्य सभागार में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में हिंदी की वैश्विक प्रतिष्ठा, भविष्य और रचनात्मक भूमिका पर गहन विमर्श हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (संरक्षक एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज – बिहार) ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भले ही हिंदी को राजनीतिक रूप से राष्ट्रभाषा का दर्जा न मिला हो, लेकिन 150 से अधिक विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन, शोध और प्रवासी साहित्य विमर्श इस बात का सशक्त प्रमाण है कि हिंदी आज वैश्विक क्षितिज पर प्रतिष्ठित भाषा बन चुकी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राघवेंद्र कुमार दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषाओं में हिंदी का दूसरा स्थान होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश श्रीवास्तव (समीक्षक), विष्णु कुमार तिवारी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), डॉ. विवेक तिवारी एवं सहोरिक यादव (नायब तहसीलदार, सकरी) ने भी हिंदी भाषा और साहित्य के विविध आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित कवित्रियों द्वारा हिंदी पर केंद्रित काव्य पाठ ने गोष्ठी को साहित्यिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शत्रुघ्न जेसवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. बजरंगबली शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन हिंदी के वैश्विक सम्मान और सृजनात्मक चेतना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *