बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 6 वाहन जब्त, कोयला-रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। 24 एवं 25 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी, कोनी, मंगला, घुटकू, लछनपुर, निरतु, तुरकाडीह और लोखड़ी क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध परिवहन और भंडारण का खुलासा हुआ।

 सेंदरी में कोयला और रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया

सेंदरी क्षेत्र से खनिज कोयला का अवैध परिवहन करते हुए

  • 01 ट्रेलर
  • 01 ट्रैक्टर ट्रॉली

जब्त किए गए।

वहीं रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की गई।

 तुरकाडीह में हाइवा और अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई

तुरकाडीह क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। साथ ही अवैध रूप से भंडारित रेत पर भी जब्ती की कार्रवाई की गई।

 लछनपुर और मंगला में भी गिरी गाज

  • लछनपुर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन जब्त।
  • मंगला क्षेत्र से भी 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया।

 कुल 6 वाहन जब्त

पूरे अभियान में कुल 6 वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस थाना सकरी एवं कोनी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्ती से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    लोकायुक्त में दाशरथी प्रकरण की गूंज : अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई तेज

    तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी समेत तीन शासकीय सेवकों पर शिकायत, अपात्र अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर में बहुचर्चित “दसरथी प्रकरण” को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विविध प्रकरण क्रमांक 445/2024 में शिकायतकर्ता द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी सहित तीन शासकीय सेवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आरोप लगाया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए अपात्र अभ्यर्थी को पात्र बनाकर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। प्रकरण में तत्कालीन…

    Continue reading
    कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों से मचा हड़कंप : 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, 9 वाहन पकड़े गए, अवैध डिपो सील

    कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती से खनिज चोरों में दहशत बिलासपुर, 27 मई 2027। जिले में अवैध खनन, परिवहन और कोयला भंडारण करने वालों पर कलेक्टर के सख्त तेवर अब खुलकर दिखाई देने लगे हैं। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि एक अवैध कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *