बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 26 एवं 27 फरवरी को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसा।

जांच के दौरान निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका एवं चकरभाठा क्षेत्रों में दबिश दी गई।

मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा एवं खनिज मुरुम का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
लोफन्दी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।

इस प्रकार कुल 4 हाइवा वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सकरी, कोनी एवं चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 कलेक्टर का संदेश साफ है — अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    नीट-2026 को लेकर बिलासपुर प्रशासन की तैयारी कितनी मजबूत?

    बिलासपुर: नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने जिस स्तर पर तैयारी शुरू की है, वह केवल एक नियमित सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक हाई-रिस्क राष्ट्रीय परीक्षा के प्रति गंभीरता का संकेत है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं अधिकारियों की बैठक लेना यह दर्शाता है कि प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।  क्यों महत्वपूर्ण है यह तैयारी? नीट देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा…

    Continue reading
    बिलासपुर: आखिर सिविल ड्रेस में किस मिशन पर थे दो आरक्षक? कार्रवाई के बाद उठे सवाल

    लाइन अटैचमेंट के पीछे सिर्फ अनुशासन या कोई बड़ा संदेश? बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में दो आरक्षकों को बिना सूचना सिविल ड्रेस में वाहन जांच करने के आरोप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) संबद्ध कर दिया गया। सतही तौर पर यह एक सामान्य विभागीय कार्रवाई प्रतीत होती है, लेकिन इसके पीछे कई प्रशासनिक, कानूनी और कार्यप्रणाली संबंधी प्रश्न छिपे हुए हैं। आखिर कार्रवाई इतनी गंभीर क्यों मानी गई? आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि दोनों आरक्षकों ने थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *