प्रयागराज में सम्मानित हुए सत्येन्द्र तिवारी, मिली ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

प्रयागराज। थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन विगत 20 फरवरी को संगम नगरी प्रयागराज में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में नगर के सुप्रसिद्ध कवि एवं समीक्षक सत्येन्द्र कुमार तिवारी को ‘विद्या वाचस्पति’ (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा गंभीर शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके शोध प्रबंध का विषय था —
“द्विवेदी युग के प्रतिनिधि कवि सरयू प्रसाद त्रिपाठी ‘मधुकर’: व्यक्तित्व एवं अवदान”।
इस शोध में उन्होंने द्विवेदी युगीन काव्यधारा, भाषा-शैली, सामाजिक चेतना और साहित्यिक प्रभाव का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

अधिवेशन में विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज, प्रति कुलपति डॉ. जंग बहादुर पांडेय तथा कुलसचिव डॉ. पी. एस. दयाल यति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने सत्येन्द्र तिवारी के शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

सम्मान प्राप्ति के बाद साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। नगर के साहित्यप्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

 यह उपलब्धि न केवल सत्येन्द्र तिवारी की व्यक्तिगत साधना का परिणाम है, बल्कि हिंदी साहित्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का भी प्रमाण है।

  • Related Posts

    लोकायुक्त में दाशरथी प्रकरण की गूंज : अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई तेज

    तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी समेत तीन शासकीय सेवकों पर शिकायत, अपात्र अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर में बहुचर्चित “दसरथी प्रकरण” को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विविध प्रकरण क्रमांक 445/2024 में शिकायतकर्ता द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी सहित तीन शासकीय सेवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आरोप लगाया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए अपात्र अभ्यर्थी को पात्र बनाकर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। प्रकरण में तत्कालीन…

    Continue reading
    कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों से मचा हड़कंप : 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, 9 वाहन पकड़े गए, अवैध डिपो सील

    कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती से खनिज चोरों में दहशत बिलासपुर, 27 मई 2027। जिले में अवैध खनन, परिवहन और कोयला भंडारण करने वालों पर कलेक्टर के सख्त तेवर अब खुलकर दिखाई देने लगे हैं। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि एक अवैध कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *