छत्तीसगढ़ में जश्न—संजू देवी और कोच दिल कुमार राठौर को बधाईयों की बौछार
संजू देवी की धमाकेदार परफॉर्मेंस से भारत बना लगातार दूसरा महिला कबड्डी विश्व चैंपियन! बिलासपुर। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप में भारत ने इतिहास रच दिया! सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने फुर्तीली और चुनौतीपूर्ण चाइनीज ताइपे टीम को 35-28 से पछाड़कर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं छत्तीसगढ़ की बेटी—संजू देवी! जिन्होंने न सिर्फ पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया,…

















