जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी–कैलेंडर का भव्य विमोचन, अध्यक्ष रजनीश सिंह बोले—जागरूक संगठन से मजबूत बैंकिंग व्यवस्था
बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी एवं कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारियों का संगठन जागरूक और सक्रिय रहता है तो कार्यालयीन कार्यव्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है और संस्थान प्रगति करता है। वहीं, बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि जब बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठन आपसी समझदारी के…

















