बिलासपुर नगर निगम में 14 लाख की कर वसूली गड़बड़ी: आरआई निलंबित, लेकिन सवाल—तीन साल तक सिस्टम सोता रहा?

तत्कालीन निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, कुणाल दुदावत व अमित कुमार के कार्यकाल में 14 लाख की टैक्स अनियमितता, इंटरनल ऑडिट ने खोली पोल नगर निगम में राजस्व घोटाला: एक आरआई पर कार्रवाई, बाकी जिम्मेदार कौन? क्या रामनारायण देवांगन सिर्फ मोहरा है? निगम के सिस्टम पर उठे सवाल केवल आरआई को दोषी ठहराना प्रशासनिक सुविधा तो हो सकती है, पर न्याय नहीं बिलासपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक–2 में सामने आई ₹14.18 लाख की राजस्व कर अनियमितता ने निगम की पूरी राजस्व व्यवस्था को कठघरे में…

Continue reading
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी–कैलेंडर का भव्य विमोचन, अध्यक्ष रजनीश सिंह बोले—जागरूक संगठन से मजबूत बैंकिंग व्यवस्था

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष  रजनीश सिंह द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी एवं कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारियों का संगठन जागरूक और सक्रिय रहता है तो कार्यालयीन कार्यव्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है और संस्थान प्रगति करता है। वहीं, बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि जब बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठन आपसी समझदारी के…

Continue reading
बिलासपुर संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के ‘भागीरथी प्रयास’ से 5 ऐतिहासिक तालाबों के लिए ₹28.05 करोड़ मंजूर

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की जल संपदा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के पांच प्रमुख ऐतिहासिक तालाबों के कायाकल्प के लिए ₹28.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सतत प्रयासों और जल संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ को विकास की नई गति इस स्वीकृति के साथ छत्तीसगढ़…

Continue reading
अमरकंटक की आस्था गड्ढों में दबी: जर्जर सड़कों पर मजबूर श्रद्धालु, PWD ईई नित्या ठाकुर और PMGSY ईई अनंत दीक्षित सवालों के घेरे में

मुख्यमंत्री जी! ठेकेदारों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं करा पाने वाले जीपीएम जिले के जिम्मेदार PWD के ईई नित्या ठाकुर और PMGSY के ईई अनंत साहू का तत्काल ट्रांसफर करें  जीपीएम। एक ओर अमरकंटक को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर पेंड्रा से अमरकंटक जाने वाली दोनों प्रमुख सड़कें बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। श्रद्धा की इस राह पर सफर करना अब जोखिम भरा हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद…

Continue reading
बिलासपुर लिंगियाडीह मामला: विपक्ष में विरोध जायज़, मगर सत्ता में रहते वक्त भूपेश बघेल क्यों रहे खामोश?

बिलासपुर: विपक्ष में रहकर सरकार का विरोध करना लोकतंत्र की आत्मा है। सड़क से सदन तक आवाज़ उठाना हर राजनीतिक दल का अधिकार भी है और कर्तव्य भी। लेकिन जब यही सवाल सत्ता में रहते हुए अनसुने रह जाएं, तब विरोध की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बिलासपुर के अपोलो चौक, वार्ड नंबर–52 में पिछले 37 दिनों से चल रहे धरना आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। पट्टाधारी गरीबों…

Continue reading
बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025-27: विकास पैनल का दबदबा, आशीर्वाद व विकल्प पैनल को करारी शिकस्त

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशीर्वाद और विकल्प पैनल को करारी शिकस्त दी। रविवार को जिला प्रशासन की देखरेख में राघवेन्द्र सभा भवन में संपन्न हुए चुनाव में विकास पैनल के अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत सभी छह प्रत्याशी भारी मतों से विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया फर्म्स सोसायटी के उप पंजीयक एवं नियुक्त चुनाव अधिकारी की निगरानी में पूरी तरह वैध व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए…

Continue reading
बिलासपुर: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को मिला सर्वदलीय व सामाजिक समर्थन, महिलाओं का उग्र आक्रोश—महाधरना जारी

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ सर्वदलीय विकास समिति के आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक एवं कुर्मी समाज के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक आंदोलन स्थल पर पहुंचे और खुलकर समर्थन किया। उनके साथ विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, सामाजिक नेता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभा को संबोधित करते हुए दिलीप कौशिक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह सरकार गरीबों को सताने और उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है। लिंगियाडीह को इसलिए निशाना बनाया जा रहा…

Continue reading
बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सिस्टम फेल! सुआ नृत्य कलाकार बेहोश, बाइक से पहुंचाया गया अस्पताल

राज्य युवा महोत्सव में बड़ी लापरवाही: बेहोश हुई कलाकार को नहीं मिला स्वास्थ्य विभाग का लाभ बिलासपुर। बहतराई स्टेडियम में आयोजित राज्य युवा महोत्सव का आज समापन समारोह था। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से RMA मधुरिमा श्रीवास, स्टाफ नर्स आकांक्षा साहू और RHO मधुसूदन धुरी की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन तमाम तैयारियों के बावजूद आयोजन स्थल पर एक गंभीर लापरवाही सामने आई। सीवी रमन यूनिवर्सिटी की ओर से सुआ नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंची कलाकार अनन्या पांडे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।…

Continue reading
सरकार की नई लीगल आर्मी तैयार! बिलासपुर हाईकोर्ट में 59 वकीलों की नियुक्ति, महाधिवक्ता कार्यालय में बड़ा बदलाव

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में पैरवी को लेकर बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पूर्व महाधिवक्ता के इस्तीफे और दो दिन पहले अतिरिक्त महाधिवक्ता के रिजाइन के बाद शासन ने पूरी लीगल टीम को ही बदल दिया है। देर शाम जारी आदेश में पुरानी सभी नियुक्तियों को रद्द करते हुए 59 वकीलों की नई टीम का गठन किया गया है। गत माह महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे के बाद विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने…

Continue reading
बेलतरा में उबाल: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, महिलाओं का सड़कों पर हक़ की हुंकार

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिंगियाडीह में चल रहा “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। पहली बार क्षेत्र की गरीब, मेहनतकश महिलाएं अपने हक और अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। आंदोलनकारियों के तेवर साफ संकेत दे रहे हैं कि यह संघर्ष अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि प्रदेश स्तरीय जन आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। लिंगियाडीह बचाओ के संरक्षक, कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष, किसान मजदूर महासंघ एवं एससी–एसटी–ओबीसी महासंघ के नेता तथा प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता श्याममुरत कौशिक ने साफ…

Continue reading