बिलासपुर: “मैं तुम्हारे साथ भी… मैं तुम्हारे पास भी” की गूंज से महका बिलासपुर का साहित्यिक आसमान
बिलासपुर, 15 फरवरी 2026। शहर की साहित्यिक धरती उस समय भाव-विभोर हो उठी जब जे पी वर्मा शासकीय महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम मंच बिलासपुर, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक विमोचन, पर्यावरण विमर्श और बसंतोत्सव काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुई। “राष्ट्र धर्म ध्वज वाहक” का भव्य लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’ की पंद्रहवीं कृति “राष्ट्र धर्म ध्वज वाहक” का…

















