बिलासपुर: बीजेपी की तानाशाही और मनमानी का परिणाम है नया परिसीमन- कांग्रेस

जनता के लिए हितकारी नहीं है नया परिसीमन और विकास में बाधक बनेगा- कांग्रेस

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नए परिसीमन पर रोक लगाने की माँग की

बिलासपुर: आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर बिलासपुर से मिलकर ज्ञापन दिया और माँग की कि नये परिसीमन नियम विरुद्ध किया गया है और इससे बिलासपुर के विकास में बाधा आएगी और जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लाभ पहुँचाने के लिए नये परिसीमन को अंजाम दिया जा रहा है।कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से माँग किया कि परिसीमन की ज़रूरत नहीं है और इसको रोकना चाहिए।

 प्रतिनिधि मंडल ने मीडिया को बताया कि शासन ने नया परिसीमन 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया है और नये परिसीमन को लेकर 1994 वार्ड गठन नियम में साफ़-साफ़ लिखा है कि संतुलित जनसंख्या के आधार पर नया परिसीमन होना चाहिए जिससे वार्डों का विकास सही तरीक़े से किया जा सके लेकिन अभी के परिसीमन में ऐसी विसंगतियाँ है जिसमें वार्ड को जनसंख्या में बहुत बड़ा अंतर है, जो कि ग़लत है और शासन के निर्देशों का पालन भी नहीं किया गया है।

 कांग्रेसियों ने बताया कि  2019 के समय नगर निगम सीमा का विस्तारीकरण किया गया था और नये 18 निकायों को बिलासपुर को B ग्रेड सिटी बनाने के लिए जोड़ा गया था इसलिए परिसीमन करवाया गया था, लेकिन अभी नगर निगम की सीमा न बढ़ाई जा रही है और न घटाई जा रही है तो बिना ज़रूरत के वार्डों का परिसीमन कराने की क्या ज़रूरत है।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कोई वार्ड बहुत छोटा कर दिया और कोई वार्ड बड़ा कर दिया, किसी वार्ड को कहीं से भी काट दिया और कहीं भी जोड़ दिया, ये सब राजनीतिक दबाव में आकर किया जा रहा है जिसका नुक़सान जनता को होगा ।नागरिकों के बहुत से कार्य जिसके लिये आईडी की ज़रूरत पड़ती है और नये परिसीमन में पता बदलने से भी बहुत दिक़्क़त आएगी और जनता को भटकना पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधि मंडल ने पिछले कुछ दिनों में शहर के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से बात किया और उनकी परेशानी को समझा और उनकी आपत्तियों का मोटा दस्तावेज आज कलेक्टर को सौंपा और माँग किया कि इस परिसीमन से शहर के विकास और शहर के लोगों की परेशानियों बढ़ेंगी इसलिए इसको रद्द किया जाना चाहिए।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में आज शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,शहर महापौर रामशरण यादव,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय,सभापति शेख़ नज़ीरुद्दीन,पूर्व महापौर राजेश पांडेय,वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा,महेश दुबे और ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन,मोती थावरानी,विनोद साहू और कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद राजेश शुक्ला,भरत कश्यप,शहज़ादी क़ुरैशी,रामा बघेल,सीमा घृतेश,असलम शेख़,ऋषि पांडेय,समीर अहमद और शाहिद ख़ान,जुगल किशोर गोयल,काशी रात्रे,पिंकी बतरा,अरविंद शुक्ला,सुनील सिंह,अजय यादव शामिल हुए।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *